भागलपुर : अब नवगछिया में फैलने लगा कोसी के बाढ़ का आया पानी

भागलपुर। नवगछिया में कोसी का जलस्तर बढ़ने से नए इलाकों में पानी फैलने लगा है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया के अनुसार 36 घंटे में यहां कोसी का जलस्तर 45 सेमी बढ़ा है। इसमें और वृद्धि को लेकर अलर्ट किया गया है। मंगलवार को जलस्तर 30 सेमी बढ़ सकता है।

जलस्तर में तेज वृद्धि से नारायणपुर की रायपुर पंचायत के तेलडीहा गांव जाने वाली सड़क पर खतरा मंडराने लगा है। मदरौनी इलाके के बसवाट में भी पानी बढ़ रहा है। अभियंता 24 घंटे तटबंधों पर नजर बनाए हुए हैं। इधर, गंगा के जलस्तर में भी बढ़ोतरी को लेकर केंद्रीय जल आयोग ने अलर्ट किया है। आयोग के मुताबिक, मंगलवार को भागलपुर में गंगा के जलस्तर में 27 सेमी और कहलगांव में तीन सेमी की बढ़ोतरी हो सकती है।

  • Related Posts

    भागलपुर में SSP की ‘क्लास’: काम करने वाले 11 दारोगा सम्मानित, लापरवाहों पर गिरी गाज; पेंडिंग केस वालों से पूछा शो-कॉज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुंगेर की शिक्षिका अदिति की मौत पर सस्पेंस: मामा बोले- “भांजी सुसाइड नहीं कर सकती”; गायब मोबाइल का CDR खोलेगा राज, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading