भागलपुर:आचार संहिता उल्लंघन में कहलगांव विधायक पवन यादव के खिलाफ गैरजमानती वारंट

आचार संहिता उल्लंघन में कहलगांव विधायक के खिलाफ गैरजमानती वारंट

चुनाव आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में एमपी- एमएलए कोर्ट ने गुरुवार को कहलगांव के भाजपा विधायक पवन यादव के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया। पवन यादव पर वर्ष 2010 में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा था, जिस पर कहलगांव के रसलपुर थाने में केस दर्ज हुआ था। मामले में कोर्ट ने पवन यादव को 6 अक्टूबर, फिर 9 अक्टूबर और गुरुवार को प्रस्तुत होने का आदेश दिया था। पर विधायक खुद हाजिर होने की जगह अपने वकील के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे। कोर्ट ने इसे अवमानना का मामला माना है और गैरजमानती वारंट जारी कर दिया।

Related Posts

भागलपुर में ‘नशे’ ने बिगाड़ा वरमाला का खेल! दूल्हे की अजीब हरकतों पर बिफरी दुल्हन, बाराती बने बंधक; जानें 5 लाख के जुर्माने से ‘फेरों’ तक की पूरी कहानी

Share Add as a preferred…

Continue reading
17 मार्च को ‘सुशासन बाबू’ की भागलपुर में दस्तक! रातों-रात चमकने लगा शहर; मंजूषा कला से सज रही दीवारें, सड़कों पर बिछी नई परत

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *