भागलपुर – निर्वाचन कार्य में लापरवाही: नवगछिया के दो शिक्षक निलंबित

भागलपुर, 8 जुलाई 2025: जिला शिक्षा विभाग ने नवगछिया प्रखंड के दो शिक्षकों को निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही और गंभीर कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नवगछिया द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

गौरव यदुवंशी निलंबित

विशिष्ट उर्दू शिक्षक गौरव यदुवंशी, प्राथमिक विद्यालय उजानी (बीएलओ बूथ संख्या-47), पर जानबूझकर निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की रिपोर्ट में इसे “अत्यंत गंभीर मामला” बताया गया है। इसी आधार पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना (शिक्षा विभाग) ने उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की है।

खमेन्द्र कुमार निलंबित

दूसरे मामले में, विद्यालय बोन्डवा (बीएलओ बूथ संख्या-107), नवगछिया के विद्यालयापक खमेन्द्र कुमार को भी निलंबित किया गया है। आरोप है कि उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2025 के तहत मतदाताओं के सत्यापन हेतु गणना प्रपत्र का उठाव नहीं किया और क्षेत्र भ्रमण के दौरान भी कार्य प्रारंभ नहीं किया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि खमेन्द्र कुमार ने न केवल अपने कर्तव्यों के प्रति शिथिलता बरती बल्कि संचार के सभी माध्यम भी बंद रखे, जिससे कार्य प्रभावित हुआ।


प्रशासन का सख्त रुख

दोनों मामलों में निलंबन यह दर्शाता है कि जिला प्रशासन निर्वाचन जैसे संवेदनशील कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता को बर्दाश्त नहीं करेगा। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में समयबद्ध और प्रभावी कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने की चेतावनी भी संबंधित अधिकारियों को दी गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *