भागलपुर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: सगा मामा निकला भांजे का कातिल, दो लाख की सुपारी देकर कराई हत्या

भागलपुर में 24 दिसंबर से लापता युवक अभिषेक की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। युवक का सिर और दोनों पैर कटा हुआ शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस जघन्य हत्याकांड का मास्टरमाइंड मृतक का सगा मामा संतोष कुमार है।

मामा ने ही दर्ज कराई थी गुमशुदगी की FIR

भागलपुर के सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि कहलगांव के मकसपुर निवासी अभिषेक, नाथनगर थाना क्षेत्र के मसकन बरारी में अपनी नानी के घर रह रहा था।
24 दिसंबर को अभिषेक के लापता होने की सूचना मिली थी, जबकि 26 दिसंबर को उसी के मामा संतोष कुमार ने थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

तकनीकी जांच से खुला राज

सिटी एसपी के अनुसार, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लोकेशन ट्रेस की और आयुष व राधे कुमार मंडल को हिरासत में लिया।
सख्त पूछताछ में दोनों ने अभिषेक की हत्या की बात कबूल कर ली

“पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अभिषेक को पैर में गोली मारकर पोखर में फेंका गया। जब शव निकाला गया तो उसका सिर धड़ से अलग था और दोनों पैर काटे हुए थे.”
शुभांक मिश्रा, सिटी एसपी, भागलपुर

दो लाख की सुपारी देकर कराई हत्या

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लव ट्रायंगल इस हत्या की बड़ी वजह बनी।
मामा संतोष कुमार ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर तीन बदमाशों—राधे, ऋतिक और आयुष—से भांजे की हत्या करवाई

सिर धड़ से अलग, पैर काटकर तालाब में फेंके

आरोपियों ने हत्या के लिए कट्टा और आरी खरीदी
अभिषेक का सिर और दोनों पैर काटकर अलग-अलग फेंक दिए गए, जबकि धड़ को जैकेट में पैक कर बोरे में भरकर ठिकाने लगाया गया।

शुरुआत में पुलिस को गुमराह करते रहे आरोपी

पुलिस ने पहले ही मिर्जापुर निवासी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन वे शुरू में झूठ बोलते रहे कि सिर-पैर गंगा में फेंके गए हैं
सख्ती के बाद उन्होंने सच्चाई कबूली और तालाब से सिर व पैर बरामद किए गए।

कट्टा, कड़ा और ब्लूटूथ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से कट्टा, मृतक का कड़ा, ब्लूटूथ और खून से सना ऑटो बरामद किया है। इसी ऑटो में अभिषेक को गोली मारी गई थी।

शव की तलाश में पुलिस के साथ घूमता रहा मामा

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मामा संतोष हत्या के बाद भी पुलिस के साथ शव की तलाश में घूमता रहा, ताकि किसी को शक न हो।
वह व्हाट्सएप पर लगातार आरोपियों के संपर्क में था और चैट डिलीट करने के निर्देश देता रहा।

एक ही लड़की से मामा-भांजा दोनों का प्रेम

पुलिस जांच में सामने आया कि एक ही लड़की से मामा और भांजा दोनों प्रेम करते थे
अभिषेक, मामा को इस रिश्ते की बात मामी को बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।

पैसे ट्रांसफर कराने के बाद की हत्या

हत्या से पहले आरोपियों ने अभिषेक को ऑटो में ले जाकर पैर में गोली मारी, फिर गन प्वाइंट पर उसके खाते से पैसे ट्रांसफर कराए
इसी दौरान उसकी पत्नी का फोन आने पर हथियार के बल पर पत्नी से भी बात करवाई गई

पत्नी से बात के बाद गला दबाकर हत्या

इसके बाद रन्नूचक इलाके के एक सुनसान मकान में अभिषेक का गला दबाकर हत्या कर दी गई।
तीनों आरोपियों में से एक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

अवैध धंधे और पैसों की हेराफेरी भी वजह

सूत्रों के अनुसार, मामा संतोष ऑनलाइन ठगी और अवैध कॉलिंग रैकेट से जुड़ा था।
भांजा भी बिना सहमति इस धंधे में शामिल हो गया था, जिससे पैसों की हेराफेरी और आपसी रंजिश बढ़ती गई


 

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading