भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने किया चार विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

भागलपुर | आज दिनांक 5 अक्टूबर 2025 को भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने शहर के विभिन्न वार्डों में कुल चार विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन योजनाओं के तहत सड़कों, नालों और जलापूर्ति व्यवस्था का निर्माण किया जाएगा।

कार्यक्रम के विवरण इस प्रकार हैं –

  1. वार्ड संख्या 43, मरकजी टोला हुसैनाबाद – जियाऊल मंजूर के घर की ओर सड़क एवं नाला निर्माण कार्य (राशि ₹9,01,400) तथा सकरूल्लाचक हरिजन टोला में जलापूर्ति निर्माण कार्य (राशि ₹5,92,780) का शिलान्यास किया गया।
  2. वार्ड संख्या 43, अलीगंज – मडवा स्थान में नेपाली शर्मा के घर से अर्चना देवी के घर होते हुए सीया पासवा के घर तक एवं शंभू साह के घर से छंगुरी मंडल के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण योजना (राशि ₹4,89,100) का शिलान्यास हुआ।
  3. वार्ड संख्या 42, अलीगंज गंगटी – चंदन साह के घर से ओ.पी. यादव के घर होते हुए भरत साह के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण योजना (राशि ₹10,74,400) का शिलान्यास किया गया।
  4. वार्ड संख्या 28, बरारी पश्चिम टोला (ज्ञानी गोप लेन) – अशोक यादव के घर से मेतर यादव के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण योजना (राशि ₹14,83,700) का उद्घाटन किया गया।

इन अवसरों पर वार्ड पार्षद, स्थानीय निवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। लोगों ने विधायक अजीत शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आवागमन और स्वच्छता की स्थिति में सुधार होगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…