
वार्ड 37 और वार्ड 24 में सड़क, नाला और जलापूर्ति निर्माण से मिलेगी लोगों को बड़ी राहत
भागलपुर, 25 सितम्बर 2025।भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने गुरुवार को शहर में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय पार्षद, कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।
वार्ड 37 में सड़क और जलापूर्ति योजना
दोपहर 1:30 बजे वार्ड 37 के जी.पी. वर्मा लेन में विधायक अजीत शर्मा ने सड़क, नाला और कलवर्ट निर्माण कार्य (लागत ₹9,63,803) का शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य विद्यापति मिश्रा के घर से पंकज सिन्हा के घर होते हुए विलायती सिंह के घर तक कराया जाएगा।
इसके बाद 1:45 बजे मुंदिचक गढ़ैया हरिजन टोला (वार्ड 37) में जलापूर्ति निर्माण कार्य (लागत ₹7,65,100) का उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर वार्ड पार्षद बबिता देवी, पार्षद प्रतिनिधि सरवर कुरैशी “मिंटू”, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोइन अंसारी, पुलिन सिन्हा, रजनीश कुमार, बुल्ली पासवान, मनोहर पासवान, गीता देवी, रेखा देवी, मनोज शाह और अशोक शाह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
वार्ड 24 में जलापूर्ति का शिलान्यास
शाम 4:00 बजे बड़ी खंजरपुर (वार्ड 24) स्थित उर्दू मध्य विद्यालय के बगल में जलापूर्ति निर्माण कार्य (लागत ₹6,08,800) का शिलान्यास किया गया।
इस मौके पर वार्ड पार्षद बीबी नुशरत, पार्षद प्रतिनिधि जहांगीर अली, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोइन अंसारी, डब्लू मल्लिक, मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद कुद्दुस, मोहम्मद इज़हार, मोहम्मद रिजवान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
जनता ने जताया आभार
स्थानीय लोगों ने विधायक अजीत शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि वर्षों से जल समस्या से जूझ रहे इलाके में अब राहत मिलेगी। लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि इन योजनाओं के पूरे होने से सड़क और जलापूर्ति दोनों की समस्या का स्थायी समाधान होगा।


