स्थानीय निवासियों ने विधायक का जताया आभार
भागलपुर, 28 अगस्त 2025।भागलपुर के माननीय विधायक श्री अजीत शर्मा ने आज संध्या 4:30 बजे वार्ड संख्या 09, साहेबगंज सरोवर लेन में सड़क एवं नाला निर्माण योजना का विधिवत उद्घाटन किया। यह निर्माण कार्य मनोज यादव के घर से लेकर मुनिलाल के घर तक किया गया है।
इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद, राजद नेता डॉ. तिरुपतिनाथ यादव, शशि भूषण भारती, विकास कुमार, किशोर कुमार, सतेंद्र कुमार, सुमित कुमार, सुबोध यादव, राहुल कुमार, राजेश कुमार समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी शामिल हुए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क एवं नाला बनने से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा। लोगों ने विधायक अजीत शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि इस निर्माण से अब आवागमन सुगम होगा और जलजमाव की समस्या से भी राहत मिलेगी।
उद्घाटन के दौरान मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखा गया और सभी ने इसे विकास की दिशा में अहम कदम बताया।


