भागलपुर : भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे के नेतृत्व में चलेगी सदस्यता जनजागरण रथ

भागलपुर के पूर्व प्रत्याशी एवं विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग के सदस्य डॉ. अर्जित शाश्वत चौबे के नेतृत्व में बाबा बूढ़ानाथ परिसर से भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान – 2024 (प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता), जो अब अंतिम दौर में है उसे बल प्रदान करने के उद्देश्य से “सदस्यता जनजागरण रथ”का शुभारंभ भागलपुर के जिलाध्यक्ष संतोष साह सहित वरिष्ट अभिवावकों ने झंडी दिखाकर संपन्न किया।

अर्जित ने भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के बूढ़ानाथ, भूतनाथ मंदिर, कुतुबगंज, मिर्ज़ान, स्टेशन चौक आदि जगहों में 2100 से अधिक लोगों को भाजपा परिवार से जोड़ा। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ें और राष्ट्रवाद को जागृत कर देश व भाजपा को सशक्त बनाने में सहयोग करें। ज्ञात हो कि अर्जित ने अभी तक कुल 12000 लोगो को व्यक्तिगत रूप से भाजपा का सदस्यता दिलवाया है। सदस्यता अभियान अपने अंतिम चरण में हैं साथ ही कम से कम 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले सदस्य सक्रिय सदस्य बन सकते हैं। वर्ष 2019-20 के सदस्यता अभियान में अर्जित ने 60 हजार से अधिक सदस्य बनाया था जो बिहार में सबसे अधिक था। पूर्व में 2015 में 47 हजार से ज्यादा सदस्य बनाकर देश में सबसे अधिक सदस्यता करने का गौरव प्राप्त किया था।

सदस्यता जन जागरण रथ के शुभारंभ में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, नरेश यादव, महामंत्री अभय घोष सोनू, देव कुमार पांडे, रामनाथ पासवान, मंडल अध्यक्ष निरंजन चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष प्रतीक आनंद, नंद किशोर पंडित, सुधीर चौधरी, चंदन पांडे, दिनेश मंडल, पंकज सिंह, आलोक राय, समरजीत समरेश, सुबोध सिंह, अरुण चौबे आदि लोग सम्मिलित हुए।

  • ये भी पढ़े..

    ‘अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे राहुल गांधी’, पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन पर संजय झा का तीखा हमला

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

    Share Add as a preferred…