भागलपुर : इशाकचक व्यायामशाला के पास विवाहिता ने दी जान, नोट बरामद

भागलपुर, 9 सितंबर 2025।भागलपुर जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। व्यायामशाला के पास रहने वाली 30 वर्षीय मनीषा कुमारी, पत्नी राजन राज, ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

सुसाइड नोट बरामद

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में मनीषा ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया, बल्कि पति से प्यार नहीं मिलने की पीड़ा जाहिर की है। साथ ही उसने अपने बच्चों को कई तरह की सलाह दी और उन्हें अच्छे से रहने की हिदायत लिखी है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी शुभांक मिश्रा और इशाकचक थानाध्यक्ष मौके पर पहुँचे और छानबीन शुरू की।
सिटी एसपी ने बताया –

“विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। सुसाइड नोट मिला है, जिसमें किसी को दोषी नहीं ठहराया गया है। पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। परिजनों के बयान का इंतजार है।”

साथ ही, विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

मृतका का पारिवारिक व शैक्षिक पृष्ठभूमि

मनीषा का मायका बूढ़ानाथ मोहल्ले में है। वह टीएमबीयू से स्नातक कर रही थी और इन दिनों पहले सेमेस्टर की परीक्षा दे रही थी। मंगलवार को भी उसकी परीक्षा थी।

परिजनों के अनुसार, सोमवार देर रात ही उसने फांसी लगा ली थी। सुबह जब परिवारवालों ने उसे साड़ी से बने फंदे में लटकते देखा तो तुरंत नीचे उतारा और दूसरे कमरे में लिटाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों का बयान

घटना की सूचना मिलते ही मनीषा के भाई-बहन और अन्य परिजन मौके पर पहुँचे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि पति प्राइवेट बैंक में काम करता है और मनीषा अकसर उपेक्षित महसूस करती थी।

  • ये भी पढ़े..

    तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान देने की तैयारी, बिहार में रिसर्च, इनोवेशन और रोजगार आधारित पढ़ाई पर जोर

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना राष्ट्रीय रोल मॉडल, देश के 9 बड़े संग्रहालयों के विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…