भागलपुर: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो गिरफ्तार

भागलपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने भागलपुर के नाथनगर में एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक शिक्षक की सेवा संपुष्टि के नाम पर 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक लिपिक और एक स्टेनो को रंगे हाथ धर दबोचा।

क्या है पूरा मामला?

​निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) विन्ध्याचल प्रसाद के अनुसार, यह मामला नाथनगर में पदस्थापित एक शिक्षक की सेवा संपुष्टि (Service Confirmation) से जुड़ा है। संबंधित शिक्षक ने इसके लिए आवेदन दिया था, लेकिन लिपिक मयंक कुमार और स्टेनो प्रेम कुमार द्वारा काम के बदले 70 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।

जाल बिछाकर हुई गिरफ्तारी

​परेशान शिक्षक ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी ब्यूरो में दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले का सत्यापन कराया और मामला सही पाए जाने पर डीएसपी विन्ध्याचल प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

  • गिरफ्तार कर्मी: मयंक कुमार (लिपिक) और प्रेम कुमार (स्टेनो)।
  • कार्रवाई: टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही शिक्षक ने कार्यालय में रिश्वत की राशि दी, टीम ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आगे की कार्रवाई

​DSP विन्ध्याचल प्रसाद ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उन्हें विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद कार्यालय के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…