भागलपुर : प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से एक अंर्तजातीय प्रेमी युगल जोड़ी अपने-अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ भागकर सोमवार की देर रात मंदिर में एक-दूसरे से शादी रचा लिए। शादी कर दोनों प्रेमी जोड़े घर न जाकर थाना पहुंच सुरक्षा की गुहार लगाई। जांच पड़ताल के दौरान प्रेमी नाबालिग तो प्रेमिका बालिग निकली। दोनों की आपबीती सुनाने के बाद महिला हेल्प डेस्क प्रभारी ने दोनों के परिजनों को थाना बुलाया जहां दोनों का काउंसलिंग किए जाने के बाद दोनों के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि के उपस्थिति में दोनों के बीच आपसी समझौता कराया गया। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी पुअनि संगम कुमारी ने बताया कि दोनों पक्ष द्वारा लिखित दिए जाने के बाद लड़की मां के साथ और लड़का पिता के साथ अपने-अपने घर गए।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *