भागलपुर : सुल्तानगंज चौक बाजार के दो पटाखा दुकान में अचानक आग लगने पर लाखों का नुकसान

स्थानीय ग्रामीण एंव पुलिस प्रशासन के सहयोग से आग लगी पटाखा दुकान से सुरक्षित बाहर निकाला गया दमकल गाड़ी एंव नगर परिषद सुलतानगंज के पानी टेंकर से आग पर पाया काबू

भागलपुर: सुलतानगंज थाना क्षेत्र के चौक बाजार के पास दो पटाखा दुकान में अचानक आग लगने पर मची भगदड़, घटना की सुचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को देने पर घटना स्थल पर दो छोटी दमकल गाड़ी पहुंचकर आग बुझाने का किया जा रहा प्रयास,और घटना स्थल पर थानाध्यक्ष प्रिय रंजन, कई पुलिस एस आई टीम पहुंचकर एंव ग्रामीणों के सहयोग से आग लगी दो पटाखा दुकान में फसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इस घटना से आसफास के दुकानों में आग लगने की संभावना होने पर थानाध्यक्ष प्रिय रंजन एंव नगर सभापति राज कुमार गुड्डू के द्वारा बड़ी तीन दमकल वाहन एंव नगर परिषद सुलतानगंज के पानी टेंकर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में दो पटाखा दुकान जिसमें चुडी भंडार एंव कृष स्टोर के लगभग सभी समान जलने पर लाखों रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इस घटना से पटाखा दुकान के संचालक मिट्टु चौधरी, पंकज चौधरी का रो रो कर बुरा हाल देखा जा रहा हैै।पुलिस पुरे घटना को लेकर घटना की छानबीन में जुट गई है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *