भागलपुर : सनोखर में मजदूर के बेटे ने लाया जिले में तीसरा स्थान

भागलपुर : मैट्रिक परीक्षा में सनोखर थाना क्षेत्र के हुकमा गांव के आदर्श कुमार मंडल ने 476 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। वह चंडिका मिश्री लाल कृष्ण प्रसाद उच्च विद्यालय अरार धुआवै का छात्र है। आदर्श के पिता नेपाल मंडल दूसरे प्रदेश जाकर मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। वहीं माता चिंता देवी गृहिणी हैं। तीन भाई और दो बहनों में वह सबसे छोटा है।

बड़ा भाई चंडीगढ़ में प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। आदर्श ने बताया कि पढ़ाई को लेकर हमेशा गंभीर रहता था। स्कूल के अलावा दो जगह पर कोचिंग करता था। रोजाना पांच घंटे लगन से पढ़ाई करता था। उसने अपनी उपलब्धि का श्रेय मां, पिता, भाई और शिक्षकों को दिया है। आगे की पढ़ाई टीएनबी कॉलेज से साइंस में करना चाहता है। आईएएस अफसर बनकर गरीबों की सेवा करना चाहता है।

  • Related Posts

    IIIT और BCE भागलपुर का ऐतिहासिक ‘समन्वय’! इंजीनियरिंग के आंगन में उतरी साहित्य की सरिता; ‘संसदीय बहस’ से लेकर ‘शायरी’ तक दिखा युवाओं का दम

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के दो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *