भागलपुर : नारायणपुर में जीविका दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, लिया मतदान का संकल्प

भागलपुर | 21 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत नारायणपुर प्रखंड में महिलाओं ने लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाने का संकल्प लिया। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र (152) के भवानीपुर पंचायत स्थित मिलन जीविका महिला ग्राम संगठन के बैनर तले जीविका दीदियों ने मंगलवार को एक भव्य मतदाता जागरूकता रैली निकाली।

रैली के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए — “पहले मतदान, फिर जलपान” और “लोकतंत्र का मान बढ़ाएं, वोट जरूर कर आएं।”
इसके बाद आयोजित संकल्प सभा में सभी दीदियों ने 11 नवंबर को होने वाले मतदान में स्वयं मतदान करने और अपने परिवार, पड़ोस व समाज के हर योग्य मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने कहा कि वोट केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हर महिला को आगे आकर जागरूक समाज की मिसाल बननी चाहिए।

जिला प्रशासन के सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत जीविका समूहों द्वारा लगातार गांव-गांव में इस तरह की रैली और अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभा सकें।

  • Related Posts

    पूर्णिया भाजपा जिलाध्यक्ष विवाद: महिला नेत्री के साथ अभद्रता के बाद पद से हटाए गए मनोज सिंह, पार्टी ने भेजा सख्त संदेश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading