भागलपुर : जदयू विधायक गोपाल मंडल ने सांसद अजय मंडल पर शराब पीने और धंधा करने का लगाया आरोप

भागलपुर : ‘झारखंडी पानी’ को लेकर भागलपुर में जदयू के सांसद अजय मंडल और विधायक गोपाल मंडल आमने-सामने हैं। बरारी हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में शनिवार को विधायक गोपाल मंडल ने कहा, अजय मंडल मेरे कटेगरी में नहीं हैं। उनको यह बोलना ही नहीं चाहिए कि मैं झारखंड का पानी लेता हूं।

https://www.instagram.com/reel/C_VnIRbIIGy/?igsh=ejlvbnNzamgya2hl

विधायक ने कहा कि सांसद ने छिपाकर बोला कि मैं झारखंड की शराब पीता हूं। मैं खुलकर कहता हूं, झारखंड की शराब वही (अजय मंडल) पीते होंगे। परिवार के कई लोग गलत काम में रहते हैं। सांसद कहते हैं कि मेरा वंशज ही शराब पीता है। मेरे पिता कभी शराब नहीं पीते थे। बिहार में शराबबंदी है। हम विधानसभा में शपथ भी लिए थे, न पीएंगे, न पीने देंगे।

  • ये भी पढ़े..

    CJP आंदोलन पर बोले जेपी नड्डा: “पेपर लीक पर राजनीति नहीं, संसद में हो चर्चा”; राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Share Add as a preferred…

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…