लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान में भागलपुर पहले पायदान पर, एक लाख से अधिक परिवारों को कराया गया शौचालय निर्माण

भागलपुर, 5 अगस्त 2025: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत भागलपुर जिले ने राज्य स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से न केवल शौचालय निर्माण में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है, बल्कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक कचरा निपटान और गोबरधन योजना के सफल क्रियान्वयन में भी भागलपुर अग्रणी बना है।


शौचालय निर्माण में बड़ी उपलब्धि

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (फेज-2) के अंतर्गत जिले में 1,03,396 परिवारों को प्रेरित कर शौचालय का निर्माण कराया गया है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन, स्वच्छता कर्मियों और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है।


ग्रामीण नागरिकों के फीडबैक में भी पहला स्थान

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण (SSG) 2025 के Citizen Feedback खंड में भागलपुर ने 1,64,000 प्रतिक्रियाओं के साथ बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है, जो जनभागीदारी और अभियान के प्रति ग्रामीणों की जागरूकता को दर्शाता है।


गोबरधन योजना में नवाचार

गोराडीह प्रखंड के बिश्नपुर जिच्छो पंचायत के 50 घरों को गोबर गैस (ईंधन) की आपूर्ति की जा रही है। इस परियोजना का संचालन और रख-रखाव जिला परिषद द्वारा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत मिला है।


अपशिष्ट प्रबंधन में ठोस पहल

  • प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई (PWMU):
    गोपालपुर, कहलगांव, सबौर एवं सुलतानगंज प्रखंडों में स्थापित की गई हैं, जहां ग्राम पंचायतों से एकत्रित प्लास्टिक कचरे का प्रसंस्करण किया जा रहा है।
  • अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (WPU):
    जिले की 203 ग्राम पंचायतों में WPU का निर्माण हो चुका है, जहां सूखे और गीले कचरे का पृथक्करण कर जैविक खाद का निर्माण किया जा रहा है।

सामुदायिक शौचालय निर्माण में भी बढ़त

262 सामुदायिक स्वच्छता परिसरों (CSC) का निर्माण अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल टोलों में किया गया है, जिन्हें समुदाय को सौंप दिया गया है। ग्रामीण इन परिसरों का नियमित उपयोग कर रहे हैं।


फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट जल्द होगा स्थापित

पीरपैंती प्रखंड के मानिकपुर ग्राम पंचायत में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) का निर्माण प्रस्तावित है। तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ होगा।

भागलपुर जिला स्वच्छता अभियान के सभी मानकों पर खरा उतरते हुए न केवल शौचालय निर्माण बल्कि अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी एक मिसाल पेश कर रहा है। यह उपलब्धियां राज्य के अन्य जिलों को भी प्रेरणा प्रदान करेंगी।


 

  • Related Posts

    भागलपुर के साठों गांव में पुराने कुएं से मिली मोटरसाइकिल, खेत पटवन के दौरान ग्रामीणों ने देख

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    शेखपुरा में रिश्तों का ‘खूनी’ तमाशा! कलियुगी चाचा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार, वीडियो भेजकर तुड़वाई शादी; पूरा परिवार फरार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading