भागलपुर: प्रारूप निर्वाचक सूची में शामिल नहीं होने वाले निर्वाचकों के लिए सूचना,आधार कार्ड से कर सकते हैं दावा

भागलपुर, 21 अगस्त 2025।माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतरिम आदेश के अनुसार, वर्ष 2025 की प्रारूप निर्वाचक सूची में शामिल थे, लेकिन 01.08.2025 को प्रकाशित प्रारूप सूची में नहीं दिखाई देने वाले निर्वाचक अब अपनी स्थिति की जाँच कर सकते हैं।

विशेष रूप से आधार कार्ड वाले निर्वाचक अपने आधार कार्ड की एक प्रति के साथ अपना दावा संबंधित प्रखंड कार्यालय, पंचायत कार्यालय, नगर निकाय कार्यालय या मतदान केंद्र पर प्रस्तुत कर सकते हैं। सूची में कारण भी स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है, जैसे: मृत / स्थायी रूप से स्थानांतरित / अनुपस्थित / दोहरी प्रविष्टि।

सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार और भागलपुर जिला की वेबसाइट (https://bhagalpur.nic.in/) पर भी उपलब्ध है।


 

  • Related Posts