भागलपुर : सुल्तानगंज में दबंगों ने हथियार दिखाकर मजदूर के साथ की मारपीट,पचास हजार रुपये की मांगी रंगदारी

भागलपुर : सुलतानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गाँव में दबंगों ने हथियार दिखाकर एक गरीब मजदूर से रंगदारी मांगने मारपीट जान मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। वही पीड़ित मजदूर निरंजन कुमार यादव ने थाना में लिखित आवेदन देकर कहा है कि चार दिन पुर्व गाँव के दबंग कारे यादव उर्फ नीतीश कुमार एंव बाॅबी यादव ने हथियार दिखाकर पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगे थे।

नहीं देने पर कारे यादव उर्फ नीतीश कुमार एंव बाॅबी यादव ने शिवनंदनपुर गाँव में सडक किनारे हथियार दिखाकर रंगदारी मांगने लगा जिसका विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान मारने की एंव बच्चे को गोली मारने की धमकी दिया है। जो घटना होने पर ग्रामीण के पहुंचने पर ये सभी लोग मौके से फरार हो गया तभी ग्रामीणों की मदत से ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुलतानगंज आने पर डाक्टर ने उपचार करते हुए मायागंज भेज दिया है, जो की इस घटना से पुरा परिवार डरा हुवा हैं, और जान माल की सुरक्षा का गुहार लगाने पर पुलिस पुरे घटना को लेकर घटना कि छानबीन में जुट गई है।

  • Related Posts

    टीएमबीयू में ‘प्रमोशन’ की खबर पर मचा बवाल! विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावों को बताया सफेद झूठ; कुलसचिव ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया कड़ा खंडन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में ‘डिजिटल डकैती’ का महाखुलासा! फिंगरप्रिंट क्लोन बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाला CSP संचालक गिरफ्तार; 320 लोगों के अंगूठों के निशान बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading