भागलपुर : सुल्तानगंज में मजदूर से दबंगों ने की मारपीट, झोपड़ी में आग लगाने की दी धमकी

भागलपुर : सुलतानगंज थाना क्षेत्र के गोपाल रोड बिषहरी स्थान के समीप के रहनेवाले गरीब मजदूर चंदन कुमार को गांव के दबंगों झोपड़ी व दुकान में आग लगाने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। वही इस मामले गरीब मजदूर चंदन कुमार ने थाना में लिखित देकर अवगत कराया है आज शनिवार को सुबह नौ बजे के लगभग गाँव के दबंग पप्पू यादव, एंव इनके पुत्र आनंद कुमार, विक्की कुमार, ने लाठी डंडे से लैस होकर बाईजबरन दो हजार रुपये, चांदी का चैन छिनतई करते लाठी डंडे से मारपीट कर जान मारने धमकी दिया है और कहा कि दुकान और अपना झोपड़ी का मकान हटा दो नही तो दुकान में आग लगाने की बात कही है। पुलिस पुरे मामले को देखते हुए घटना कि छानबीन में जुट गई है।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

    Share Add as a preferred…