भागलपुर : बच्चों की पिटाई करने वाले एचएम निलंबित

भागलपुर। सबौर प्रखंड के मध्य विद्यालय कुरपट के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा कार्यालय से इसके लिए पत्र निर्गत किया गया है। प्रधानाध्यापक का हाल में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह लुंगी पहनकर विद्यालय में घूमते और छात्रों की पिटाई करते नजर आ रहे थे।

निलंबन के बाद प्रधानाध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी। साथ ही साथ अलग से प्रपत्र क गठित होगा। इसको लेकर डीपीओ स्थापना देवनारायण पंडित द्वारा पत्र जारी किया गया है। इसमें वायरल वीडियो के साथ डीपीओ सह बीईओ सबौर दिव्या श्री की जांच रिपोर्ट को भी आधार बनाया गया है। बताया जा रहा है कि डीपीओ सह बीईओ सबौर दिव्या श्री की जांच रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार के बात करने का तौर तरीका बिल्कुल गलत पाया गया था। डीपीओ देवनारायण पंडित ने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय गोराडीह दिया गया है। यह विभाग का निर्णय है।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

    Share Add as a preferred…