राज्य स्तरीय स्वच्छता रैंकिंग में भागलपुर को तीसरा स्थान, नगर निगम की बड़ी उपलब्धि

भागलपुर, 17 जुलाई 2025:स्वच्छता की दिशा में भागलपुर नगर निगम ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए राज्य स्तरीय स्वच्छता रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह जानकारी गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने दी।

महापौर ने कहा कि यह रैंकिंग सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि भागलपुर के स्वच्छ, सुंदर और जागरूक भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में भागलपुर की स्थिति अपेक्षाकृत नीचे रही थी, लेकिन निगम की समर्पित टीम, सफाईकर्मियों की निरंतर मेहनत और आम जनता के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी है।

आगे की दिशा और लक्ष्य
महापौर ने कहा, “हमारा अगला लक्ष्य राज्य में पहला स्थान प्राप्त करना है।” इसके लिए नगर निगम द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान और जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने साफ कहा कि यह अभियान केवल निगम का नहीं, बल्कि पूरे शहर का सामूहिक प्रयास होना चाहिए।

जनता से अपील
डॉ. वसुंधरा लाल ने भागलपुर के नागरिकों से अपील की कि वे सफाई में अपनी भागीदारी निभाते रहें और अपने घर, मोहल्ले व सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखें ताकि भागलपुर न केवल राज्य, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी एक आदर्श शहर के रूप में स्थापित हो सके।


 

  • Related Posts

    भोजपुर में ‘खूनी’ हुआ क्रिकेट का मैदान! झोपड़ी में सो रहे युवक की कनपटी में मारी गोली; 22 साल के चंद्रशेखर की हत्या से दहला गांव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना सिटी में अपराधियों ने ईंट-भट्ठे के बुजुर्ग मुंशी की बेरहमी से हत्या; चेहरे को ईंटों से कूचा, इलाके में दहशत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *