भागलपुर: केंद्रीय दुर्गापूजा महासमिति की आमसभा संपन्न

मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन इस वर्ष भी जमुनिया धार में होगा, नई कमेटी का गठन

भागलपुर।केंद्रीय दुर्गापूजा महासमिति की आम सभा रविवार को दीपनगर चौक शंकर टॉकीज के पास स्थित एक भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष अभय घोष सोनू ने की, जबकि संचालन संरक्षक डॉ. आनंद मिश्रा ने किया।

विसर्जन स्थल पर सर्वसम्मति

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पूर्व की भांति जमुनिया धार में ही किया जाएगा।

समितियों की मांगें

सभा में दुर्गापूजा समितियों ने जिला प्रशासन से कई मांगें रखीं—

  • पूजा पंडालों और मंदिरों के आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
  • एप्रोच रोड की मरम्मत कराई जाए।
  • विसर्जन मार्ग पर बिजली तारों की दुरुस्ती और पेड़ों की टहनियों की छंटाई की जाए।

नई कमेटी का गठन

अध्यक्षीय संबोधन के बाद पर्यवेक्षकों की देखरेख में नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। कमल जायसवाल, डॉ. आनंद मिश्रा और डॉ. वीणा यादव चुनाव पर्यवेक्षक रहे।
सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी इस प्रकार हैं—

  • अभय कुमार घोष सोनू – अध्यक्ष
  • विनय कुमार सिंह – कार्यकारी अध्यक्ष
  • जय नंदन आचार्य – महासचिव
  • बबन मिश्रा – उप महासचिव
  • तरुण घोष – कोषाध्यक्ष

सभा में शामिल प्रमुख लोग

इस अवसर पर राकेश रंजन केसरी, सुनंदा रक्षित, सरोज झा, श्वेता सिंह, संगीता तिवारी, कन्हैया लाल, नंदू सिंह, इंजीनियर रवि आचार्य, रणवीर यादव, सिम्मी झा, विशाल कुमार और पिंकी बागोरिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


 

  • Related Posts

    सारण में दरिंदगी की सारी हदें पार! नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश; नाकाम होने पर दरिंदों ने कुएं में फेंका, मासूम की मौत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    किसानों को 13 मार्च को मिलेंगे सिर्फ 2000 रुपये, कर्पूरी किसान सम्मान निधि की राशि फिलहाल टली

    Share Add as a preferred…

    Continue reading