भागलपुर। नगर निगम द्वारा शहर के वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के लिए आज वार्ड संख्या 32 और वार्ड संख्या 06 में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया।
सड़क, नाला और प्याऊ निर्माण
- वार्ड संख्या 32 में 15,00,085 रुपए की लागत से
- वार्ड संख्या 06 में क्रमशः 16,91,202 रुपए और 6,14,086 रुपए की लागत से सड़क, ढक्कन सहित नाला एवं प्याऊ निर्माण कार्य का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया।
स्थानीय समस्याओं का निरीक्षण
शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम के बाद दोनों वार्डों में स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित स्थलों का निरीक्षण भी किया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वार्ड के विकास के लिए ठोस कार्रवाई की जाएगी और समस्याओं को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
वार्ड संख्या 32 में पार्षद मीरा राय, पार्षद प्रतिनिधि पप्पू जी, नगर निगम अभियंता, संवेदक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। वहीं वार्ड संख्या 06 में पार्षद मनोज पासवान, नगर निगम अभियंता, संवेदक और क्षेत्रीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।


