भागलपुर : मवेशी को चारा नहीं मिलने से है परेशान हैं बाढ़ पीड़ित

भागलपुर : पुलिस जिला नवगछिया में गंगा और कोसी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिले की नदियों में पिछले दिनों हुए पानी में बढ़ोतरी के कारण सैकड़ो गांव के करीब लाखों लोग उससे प्रभावित हुए हैं। यह सभी लोग ऊंचे स्थान खोज कर अपने मवेशी और परिवार के संग किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं यह सभी लोग ऊंचे स्थान ढूंढ कर अपने मवेशी और परिवार के संग किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं बिहपुर और गोपालपुर इलाके के करीब सैकड़ो ग्रामीण ने अपना आशियाना भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में बना रखा है।

जहां पर मवेशी समेत पूरे परिवार रहने को मजबूर हैं। इस बार बाढ़ पिड़ित के लिए अभी तक जिला प्रशासन के तरफ से सिर्फ पॉलिथीन मिला है वहीं पॉलिथीन को टांग कर बाढ़ पिड़ित अपने बच्चों के साथ किसी तरह रह रहे हैं । बाढ़ पिड़ित का कहना है कि अभी तक जिला प्रशासन के तरफ से ना ही मवेशी के लिए चारा मिला है नहीं हम लोग को खाने के लिए कुछ मिला है हम लोग किसी तरह सुखा खाना खाकर रह रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…