भागलपुर : बंदूक के बल पर मछुआरे का अपहरण, पुलिस ने बदमाशों को ऐसे किया गिरफ्तार

भागलपुर में बंदूक की नोक पर अपहरण करने पहुंचे एक दर्जन से अधिक बदमाशों को सबौर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर SSP आनंद कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि सबौर थाना क्षेत्र में जलकर विवाद में कुछ अपराधियों द्वारा अपहरण करने की सूचना सबौर पुलिस को मिली।

जिसके बाद पुलिस में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण व्यक्ति को बरामद कर लिया गया। साथ ही अपहरण करने वाले 11 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से पुलिस ने तीन कट्टा, 11 कारतूस और एक गोली का पैकेट, दो दबिया और 8 मोबाइल बरामद किया है।

पुलिस ने इस मामले में सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है बताया जा रहा है कि मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। जिसके कारण एक पक्ष से दूसरे पक्ष के लोगों का अपहरण किया गया था।

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    घोघा डकैती कांड का आखिरी मोहरा भी चित! देवघर से दबोचा गया मास्टरमाइंड पवन; 5 केस का ‘हिस्ट्रीशीटर’ अब सलाखों के पीछे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *