भागलपुर : दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले पत्थर

भागलपुर बीती रात ललमटिया इलाके के नसरतखानी मोहल्ला से ताड़पन बेचने मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के महमतपुर गांव पहुंचे! एक व्यापारी के पक्ष में उतरे लोगों के साथ गांव के ही दूसरे गुटों ने जमकर रोड़ेबाजी कर दी। दोनों पक्षों से लगभग आधे घंटे तक हुए इस विवाद को लेकर रोड़ेबाजी में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना पाकर मधुसूदनपुर थानेदार सफदर अली दल बल के साथ मौके पर पहुंचे ,और दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया। महमतपुर की रहने वाली चंपा मसोमात ने बताया कि बाहर से कोई व्यक्ति ताड़पन बेचने आया था। सूजन पासवान ने उसका ताड़पन ले लिया और पैसा नहीं दे रहा था। इसी को लेकर इधर के लोगों ने उसे पैसा देने को कहा था। वह मारपीट को उतारू हो गया और अपने गुटों के लोगों को एकजुट करके पत्थरबाजी करने लगे।

वहीं सूजन पासवान का कहना है कि हम ताड़पन बेचने वाले से लिए थे, और उन्हें कहे कि चलिए अपने घर के पास पैसा देंगे। लेकिन पूर्व सरपंच का बेटा मेरे साथ मारपीट करने लगा। रामपुर खुर्द पंचायत के सरपंच काशी तांती ने बताया कि जिस समय घटना घटी हम नाथनगर में थे। सूचना मिली तो गांव पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। मुनीलाल पासवान और डब्लू पासवान के बेटों ने मेरे ऑफिस में तोड़फोड़ भी की है। मेरा भाई, पूर्व सरपंच का बेटा सहित आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। सारा घटना पंचायत के मुखिया गौतम पासवान के सामने हुई है। जब मैंने उनसे कहा आपके रहते यह सब कैसे हुआ। इस पर मुखिया और उसका दोनों भाई मेरे साथ मारपीट करने के लिए उतारू हो गया। जब मैंने उनसे कहा आपके रहते यह सब कैसे हुआ। इस पर मुखिया और उसका दोनों भाई मेरे साथ मारपीट करने के लिए उतारू हो गया।

  • Related Posts

    पटरियों पर ‘नारी शक्ति’ की हुंकार! पूर्व रेलवे ने 31 वीरांगनाओं को किया सम्मानित; RPF जवान की बेटी बनी ‘UPSC स्टार’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर पप्पू यादव का कड़ा , बोले—मेरे रहते ऐसा नहीं होगा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *