भागलपुर: जमीन विवाद में मारपीट, लाठी डंडे से घायल हुए चार लोग

भागलपुर। बवरगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई झड़प में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

घटना का विवरण

घायल विजय शाह ने बताया कि गोतिया से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि आकाश कुमार पुत्र राजेश साह और उसके सहयोगियों ने लाठी डंडे और अन्य हथियारों से उन पर हमला किया।

इस झड़प में विजय शाह, अभिनव आनंद, अमित शाह और वृद्ध महिला चिंता देवी घायल हुए। किसी के हाथ टूटने और किसी के सिर पर चोट लगने की भी जानकारी मिली है।

पुलिस कार्रवाई और शिकायत

घायलों ने बताया कि पहले वे बवरगंज थाना गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें डांट-फटकार कर भगा दिया। उनका आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पुलिस को प्रभावित किया है और केस न दर्ज करने की धमकी भी दी।

घायलों ने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय भागलपुर का रुख किया, जहां उन्हें जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

पीड़ितों की चिंता

पीड़ितों का कहना है कि आरोपी पक्ष अब भी उन्हें धमकी दे रहा है और सुरक्षा की चिंता बनी हुई है। अब सवाल यह है कि उन्हें न्याय मिलेगा या नहीं।


 

  • ये भी पढ़े..

    सेमरा ग्रिड में 18 घंटे बिजली गुल रहने की खबर पर विभाग का स्पष्टीकरण, तकनीकी कारणों से हुई थी अस्थायी बाधा

    Share Add as a preferred…

    बिहार पेंशन दिवस की शुरुआत, 97.84 लाख लाभार्थियों के खातों में 1,423.94 करोड़ रुपये ट्रांसफर; हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी पेंशन

    Share Add as a preferred…