15 दिसंबर से होगा भागलपुर महोत्सव

भागलपुर। पूर्वी बिहार व अंग क्षेत्र के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक उत्सव भागलपुर महोत्सव का आयोजन इस साल 15 से 19 दिसंबर तक स्थानीय सैंडिस कंपाउंड में होगा। इस बाबत नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष रमन कर्ण ने कहा कि आयोजन की सफलता को लेकर जल्द ही रणनीति तैयार की जाएगी।

इस बाबत समिति के सांस्कृतिक सचिव नरेश शाह ने बताया कि इस वर्ष भागलपुर महोत्सव के संयोजक संतोष कुमार बनाए गए हैं। सचिव सतनारायण प्रसाद एवं आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि दर्शकों का प्रवेश इस बार भी नि:शुल्क रहेगा। कोरोना काल में यह स्थगित कर दिया गया था, जबकि इसकी शुरुआत 2004 में हुई थी।

  • Related Posts

    डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 18.70 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading