भागलपुर : हाइटेंशन तार की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत, गांव में पसरा मातम

भागलपुर (नवगछिया)।इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता पावर ग्रिड के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। 11 हजार वोल्ट के हाइटेंशन तार की मरम्मत के दौरान करंट की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी जान चली गई।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान भरत मंडल (35 वर्ष), पिता-रामदास मंडल, निवासी मेघल टोला, इस्माइलपुर के रूप में हुई है।

निजी कंपनी के लिए कर रहा था काम

जानकारी के अनुसार भरत मंडल मिश्री लाल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधीन बिजली कार्य में लगा हुआ था। हादसे के वक्त कंपनी का ठेकेदार अवधेश यादव भी मौके पर मौजूद था।

गांव में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। इस्माइलपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

परिवार का बुरा हाल, गांव में सन्नाटा

भरत मंडल अपने पीछे पत्नी सजनी देवी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

सुरक्षा इंतजाम पर उठे सवाल

ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इतनी खतरनाक जगह पर बिजली कर्मियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए।

इस्माइलपुर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


 

  • Related Posts

    पटना से हवाई यात्रा हुई महंगी: दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट पर फ्लाइट किराये में 8–15% तक बढ़ोतरी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *