भागलपुर : शराब के नशे में विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे डीपीएम,स्कूल में हुआ हंगामा

भागलपुर के नाथनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय नयाचक में जिला शिक्षा विभाग के डीपीएम अमित कुमार वर्मा बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचे थे. रोस्टर के हिसाब से मध्य विद्यालय नयाचक के निरीक्षण के लिस्ट में डीपीएम अमित कुमार वर्मा का नाम नहीं था. इस दौरान उनके साथ कहलगांव प्रखंड के सेवामुक्त बीआरपी गौरव कुमार भी मौजूद थे. स्कूल के सहायक शिक्षक संजीव कांत ठाकुर और प्रधानाध्यापक आनंद प्रकाश का आरोप है कि, सेवा मुक्त बीआरपी गौरव कुमार और डीपीएम अमित कुमार विद्यालय आते ही 10 हजार रूपये की मांग की. इस दौरान डीपीएम शराब के नशे में थे उनके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी.

इसके बाद स्कूल में हंगामा हो गया और ग्रामीणों ने डीपीएम अमित कुमार वर्मा और सेवा मुक्त बीआरपी गुंजन कुमार को बंधक बना लिया गया. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामला को शांत कराया. पूरे मामले को लेकर भागलपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *