‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ के तहत भागलपुर डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं

लंबित पेंशन और जमीन विवाद सहित 6 मामलों पर हुई सुनवाई

भागलपुर। 7 निश्चय–3 से बढ़ेगा अपना बिहार अभियान के तहत सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living) कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में आम लोगों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान कुल छह आवेदनों पर सुनवाई हुई, जिनमें लंबित पेंशन और भूमि विवाद से जुड़े मामले प्रमुख रहे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए।

हर स्तर पर हुई शिकायतों की सुनवाई
उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) सहित सभी जिला, प्रखंड, अंचल और थाना स्तर के अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में इस कार्यक्रम के तहत आम जनों की शिकायतें सुनीं।

शिकायत पंजीकरण और सुविधाएं
आवेदकों की शिकायतों का पंजीकरण किया गया और उन्हें प्राप्ति रसीद दी गई। लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ शुद्ध पेयजल और शौचालय की सुविधा भी कार्यालय परिसरों के पास उपलब्ध कराई गई।

हर सोमवार और शुक्रवार को होगी सुनवाई
प्रशासन ने बताया कि सबका सम्मान–जीवन आसान कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी पदाधिकारी आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे, ताकि उनका त्वरित समाधान किया जा सके।


  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading