भागलपुर : नीट (यूजी) परीक्षा केन्द्रों पर डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण

भागलपुर, 04 मई 2025 – नीट (यूजी) 2025 परीक्षा के अवसर पर भागलपुर जिले के 14 परीक्षा केन्द्रों का रविवार को जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत ने निरीक्षण किया। यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई थी।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायज़ा लिया और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों से सीधे फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में कदाचार मुक्त माहौल सुनिश्चित करने के लिए की गई तैयारियों का सूक्ष्म निरीक्षण किया।

जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था से परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संचालित हुई। अधिकारियों ने संबंधित केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे।

  • ये भी पढ़े..

    सजौर बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद, झड़प के बीच बुजुर्ग की मौत से इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    भारत भूषण तिवारी हत्याकांड पर बढ़ा दबाव, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *