भागलपुर: जिलाधिकारी ने किया कोषागार का निरीक्षण, संचिकाओं के रख-रखाव पर दिए निर्देश

भागलपुर, 18 सितम्बर।जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोषागार की विभिन्न संचिकाओं का अवलोकन किया और उनके रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने वरीय कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि सभी अभिलेखों का रख-रखाव व्यवस्थित और अद्यतन होना चाहिए, ताकि कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी प्रकार की असुविधा सामने न आए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को समय पर कार्य निष्पादन और सरकारी प्रक्रियाओं में तत्परता बरतने की भी सलाह दी।

  • Related Posts