भागलपुर : जिलाधिकारी ने मध्य विद्यालय अगरपुर का किया निरीक्षण

भागलपुर | 27 अगस्त 2025: जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बुधवार को गोराडीह प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय अगरपुर का निरीक्षण किया। उनके साथ वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत और उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्लासरूम, लाइब्रेरी, आंगनबाड़ी केंद्र और रसोईघर का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और रुचि के बारे में जानकारी ली। जब बच्चों से पूछा गया कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं, तो कई बच्चों ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई, वहीं कुछ बच्चों ने वरीय पदाधिकारी को देखकर पुलिस अधिकारी बनने की बात कही।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह ने भी बच्चों से प्रश्न पूछे और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading