भागलपुर: 13 से 16 सितंबर तक होगा जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

भागलपुर, 3 सितंबर 2025 –जिला प्रशासन, खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष आयोजित होने वाली जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता की तिथियाँ तय कर दी गई हैं।

13 सितंबर से 16 सितंबर 2025 तक यह प्रतियोगिता भागलपुर के सैनडिस्क कंपाउंड, खेल भवन तथा बैडमिंटन इंडोर हॉल में आयोजित होगी।

उद्घाटन समारोह

प्रतियोगिता का शुभारंभ 13 सितंबर को सुबह 9 बजे सैनडिस्क कंपाउंड में मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया जाएगा।

IMG 20250903 WA0100

निबंधन की प्रक्रिया

  • खिलाड़ियों का निःशुल्क निबंधन 4 से 10 सितंबर तक खेल भवन, तिलका मांझी चौक, कटहलबाड़ी, भागलपुर में किया जाएगा।
  • 10 सितंबर के बाद किसी भी परिस्थिति में निबंधन स्वीकार नहीं होगा।
  • प्रत्येक खिलाड़ी के लिए अलग फॉर्म भरना अनिवार्य है।
  • निबंधन के साथ आधार कार्ड, पिछले वर्ष का अंक प्रमाणपत्र और विद्यालय प्रधान द्वारा प्रमाणित फोटो लगाना होगा।
  • एक खिलाड़ी केवल एक ही खेल विधा में भाग ले सकेगा। अगर किसी खिलाड़ी का नाम दो खेलों में पाया गया तो दोनों निबंधन निरस्त कर दिए जाएंगे।
  • एथलेटिक्स के खिलाड़ी दौड़, जंप और थ्रो—तीनों में भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिता के नियम व श्रेणियाँ

  • प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग – अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 – में आयोजित होगी।
  • इसमें केवल कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थी (सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों से) भाग ले सकेंगे।
  • सीबीएसई और ICSE विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ भी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
  • नवोदय और केंद्रीय विद्यालय को छोड़कर सभी विद्यालयों की भागीदारी होगी।

सुरक्षा और सुविधाएँ

  • प्रतियोगिता स्थलों पर डॉक्टर, एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी।
  • विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
  • नगर निगम और पीएचईडी द्वारा पेयजल, चलंत शौचालय और साफ-सफाई की जिम्मेदारी निभाई जाएगी।

विद्यालयों की जिम्मेदारी

  • खिलाड़ियों के चयन, फॉर्म भरने और सामूहिक रूप से जिला खेल कार्यालय में जमा करने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रधान की होगी।
  • खिलाड़ियों से सीधे फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • प्रतियोगिता में आने-जाने और अल्पाहार की व्यवस्था भी विद्यालयों को करनी होगी।

खेल कार्यक्रम

  • 13 सितंबर (उद्घाटन दिवस): एथलेटिक्स, कराटे, भारोत्तोलन (बालक एवं बालिका), रग्बी (बालक), कबड्डी एवं खो-खो (बालिका)।
  • क्रिकेट के लिए सीधी प्रतियोगिता की जगह चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

 

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading