लगातार अनुपस्थित रहने पर जारी हुए थे वारंट, एडीजे-16 की अदालत ने भेजा जेल
भागलपुर, 10 सितंबर।शहर की चर्चित आपराधिक घटनाओं में शामिल धुरी यादव हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त अजय मिश्रा मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर गया। उसने एडीजे-16 की अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया।
वारंट के दबाव में किया सरेंडर
अजय मिश्रा कोर्ट की पिछली कई सुनवाईयों में अनुपस्थित रहा था। इस पर
- पहले उसके खिलाफ जमानती वारंट जारी हुआ,
- फिर गैरजमानती वारंट और उसके बाद इश्तेहार वारंट भी निर्गत कर दिया गया।
इसके बाद कुर्की की कार्यवाही की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही उसने सरेंडर कर दिया।
बेल बांड पहले ही हो चुका था रद्द
सरकार की ओर से बहस करने वाले एपीपी उदय कुमार सिंह ने बताया कि जुलाई में ही कोर्ट ने अजय मिश्रा का बेल बांड रद्द कर दिया था। इसके बाद उसके ऊपर गिरफ्तारी का दबाव और बढ़ गया था।


