भागलपुर :भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदर्शन, सोनिया-राहुल गांधी का पुतला दहन

भागलपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए कचहरी चौक पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन ठाकुर ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि “कांग्रेस पार्टी देश को बर्बादी की ओर ले जा रही है और इसका सबसे बड़ा खामियाजा देश के युवाओं को भुगतना पड़ेगा। युवा मोर्चा इन भ्रष्टाचार के आरोपियों के विरुद्ध खुला विरोध दर्ज कर रहा है और जनता को जागरूक करने के लिए सड़कों पर उतरा है।”

इससे पहले, 15 अप्रैल 2025 को प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमएलए (PMLA) के तहत चार्जशीट दायर की थी, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सोम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम शामिल हैं। ईडी ने 11 अप्रैल को यह भी घोषणा की थी कि नेशनल हेराल्ड और एसोसिएटेड जनरल्स लिमिटेड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 621 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा, “कांग्रेस की पूरी राजनीति देश की संपत्ति को लूटने की रही है। वर्ष 2022 में भी कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से करीब 7 घंटे पूछताछ हुई थी, और आज वही नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।”

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी मुर्दाबाद”, “सोनिया गांधी मुर्दाबाद”, और “कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम में भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष रोहित पांडेय, पूर्व अध्यक्ष विजय साह, सोमनाथ शर्मा, पृथ्वी राज, अप्पू मोदी, राजकिशोर गुप्ता, मनीष दास, देवेंद्र चौधरी, वंदना तिवारी, प्यारे हिन्द समेत कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी कुश पांडेय, दीपक कुमार, सुधाकर, सोनू, विकास चौहान, विकी शाह, राजकुमार यादव, नीतीश यादव, कुन्नू मिश्रा सहित अनेक युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *