भागलपुर : मायागंज में पिंक टॉयलेट बनना शुरू

भागलपुर। मायागंज अस्पताल गेट के पास भी पिंक टॉयलेट के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके संबंध में नगर निगम को अस्पताल के अधीक्षक से एनओसी भी मिल गया है। एनओसी मिलने के बाद निगम ने पिंक टॉयलेट के निर्माण के लिए फाउंडेशन का काम शुरू करा दिया है। अतिक्रमण शाखा प्रभारी वशिष्ठ नारायण ने बताया कि मायागंज अस्पताल के पास बनने वाले पिंक टॉयलेट के लिए अस्पताल अधीक्षक से एनओसी मिलने के बाद निगम ने फाउंडेशन बनाने का काम शुरू कर दिया है। बुधवार को नगर आयुक्त ने भी निर्माण कार्य का जायजा लिया।

वेरायटी चौक के पास पिंक टॉयलेट का विरोध

भागलपुर। वेरायटी चौक के इनारा के पास बनने वाले शहर के पहले पिंक टॉयलेट के निर्माण को लेकर लोगों ने विरोध जताया। पिंक टॉयलेट के लिए खोदे गए गड्ढे को कुछ लोगों ने भर दिया। इसके बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य शुरू कराया। इस दौरान वार्ड के पार्षद के अलावा निगम के अन्य जिम्मेदार भी मौजूद रहे।

पार्षद अश्विनी जोशी मोंटी ने कहा कि शहर के बाजार में बन रहा यह पिंक टॉयलेट बाजार करने के लिए आने वाली महिलाओं के लिए काफी राहत देने वाला साबित होगा। वहीं अतिक्रमण शाखा प्रभारी वशिष्ठ नारायण ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर वहां फाउंडेशन का काम पूरा कराया गया।

  • ये भी पढ़े..

    नालंदा पुलिस लाइन में 162 प्रशिक्षु जवानों का दीक्षांत परेड समारोह, आईजी ने दिलाई शपथ

    Share Add as a preferred…

    दरभंगा में निर्माण स्थल पर जोरदार धमाका, दो मजदूर गंभीर घायल; जमीनी विवाद की आशंका

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *