भागलपुर : भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के निधन पर शोक सभा आयोजित

भागलपुर : भाजपा विजयमित्रा मंडल के उपाध्यक्ष शीतकंठ नीरज के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराय स्तिथ उनके निज आवास में आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की।कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर शामिल कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की शीतकंठ नीरज सौम्य व्यक्तित्त्व, कुशल सांगठनिक क्षमता, ओजस्वी वक्ता और जनता से जुड़ी समस्याओं को उठाने वाले एक जुझारू नेता के रूप में सदैव याद किये जायेंगें।

वरिष्ठ नेता निरंजन साह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है, मेरे लिए उनका निधन एक व्यक्तिगत क्षति है।

वरिष्ठ नेता विष्णु शर्मा ने कहा की शीतकंठ संगठन के समर्पित कार्यकर्ता और पार्टी में विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए संगठन को आगे बढ़ाने में हमेशा से आगे रहते थे।

इस अवसर पर रोहित पांडेय, प्रीति शेखर,निरंजन चंद्रवंशी , मनीष मिश्रा,विष्णु शर्मा, मृणाल शेखर,निरंजन शाह,मनीष दास,प्राणिक वाजपई ,राजेश टंडन ,प्रतीक आनंद , प्रीति पांडे , प्रकाश साह,श्रेष्ठा गाँधी,सुमित सारस्वत ,सुबोध सिंह , राहुल तोमर,विनीत भगत,कुमार नीरज,दिनेश मंडल,ओमप्रकाश मंडल,सुधीर भगत,अमरदीप शाह ,विनोद मंडल,कन्हेया कुमार,कुंदन सिंह,संदीप शर्मा,महेश शर्मा , गौरव सिंहल एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

  • Related Posts

    “मैम प्लीज पास कर देना!” भागलपुर में एग्जाम कॉपी चेक करते समय परीक्षकों का चकराया सिर; किसी ने दी ‘कसम’ तो किसी ने सुनाई दास्तां-ए-इश्क और मजबूरी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading