भागलपुर : बबरगंज थाना क्षेत्र के मुगलपुरा में सामुदायिक भवन का हुआ उद्घाटन

भागलपुर : जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र के मुगलपुरा में सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया ।इस सामुदायिक भवन का उद्घाटन भागलपुर डीएसपी 2 राकेश कुमार,मोजाहिदपुर थानाअध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, बबरगंज थाना अध्यक्ष रवि शंकर सहित स्थानीय लोगों ने फिता काट कर किया। इस सामुदायिक भवन का निर्माण मुगलपुरा कमेटी के द्वारा किया गया है ।

सामुदायिक भवन निर्माण के बाद यहां पर छोटे-छोटे बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी आपको बता दें कि यह सामुदायिक भवन के आसपास नशेड़ियों का अड्डा था उसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा वहां से पिछले कई दिनों से नशेड़ियों को खदेड़कर भगा दिया था ।अब सामुदायिक भवन के निर्माण से यहां के स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल देखी जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…