भागलपुर, 02 अगस्त 2025 — भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में सबौर से जीरोमाईल के बीच हो रहे सड़क निर्माण के दौरान लगने वाले भीषण जाम से राहत दिलाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, प्रशासन और विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य शामिल हुए।
इन दो समयों में बंद रहेगा भारी वाहनों का परिचालन:
- सुबह 6:30 बजे से 8:00 बजे तक
- दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक
निर्णय लिया गया कि इन समयों में बड़े वाहन इस रूट से नहीं गुजर सकेंगे। सबौर की ओर से आने वाले वाहनों को विद्यालय से लगभग 1 किलोमीटर पहले रोक दिया जाएगा, ताकि ट्रैफिक दबाव विद्यालय क्षेत्र में न बढ़े।
विद्यालयों को दिए गए निर्देश:
- छात्रों को छोड़ने में 10-10 मिनट का अंतराल रखने का निर्देश।
- एक ही विद्यालय के विभिन्न वर्गों के छात्रों को भी चरणबद्ध रूप से छुट्टी दी जाएगी।
- स्कूल के मुख्य गेट पर सीसीटीवी और वालंटियर की व्यवस्था अनिवार्य।
- निजी वाहन से आने वाले छात्रों के लिए:
- वाहन नंबर
- ड्राइवर का नाम
- मोबाइल नंबर
स्कूल प्रशासन को सुरक्षित रूप से रखना होगा।
- विद्यालय वाहनों में अनिवार्य रूप से:
- जीपीएस ट्रैकर
- सीसीटीवी कैमरा
- एक शिक्षक या शिक्षिका की उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।
शहर में यातायात सुधार के निर्देश:
- सभी संबंधित पुलिस और परिवहन पदाधिकारियों को पूरे शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश।
- नगर निगम और प्रशासन को विक्रमशिला सेतु सहित शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने का सख्त आदेश।
बैठक में शामिल प्रमुख अधिकारी:
- पुलिस अधीक्षक (नगर), भागलपुर
- अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, भागलपुर
- पुलिस उपाधीक्षक (यातायात)
- सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी
- बरारी, जीरोमाईल, सबौर थाना प्रभारी
- विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रधानाचार्य


