भागलपुर : सुल्तानगंज में ट्रैक्टर से कुचलकर जीजा-साला की मौत

भागलपुर। सुल्तानगंज-तारापुर मार्ग पर शिवनंदनपुर पहली कठपुलवा के पास शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार जीजा और साला की मौत हो गई। वहीं एक घायल का भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतकों में मुंगेर के संग्रामपुर स्थित चननियां निवासी 19 वर्षीय प्रिंस कुमार और बांका के रजौन स्थित खैरा निवासी 25 वर्षीय रूपेश कुमार शामिल हैं। वहीं सुल्तानगंज के अशियाचक नवीन टोला निवासी 15 वर्षीय मंजीत कुमार गंभीर है। उसका मायागंज में इलाज चल रहा है। बाइक रूपेश चला रहा था। रूपेश अशियाचक नवीन टोला के मिलन सिंह का दामाद, प्रिंस भांजा और मंजीत पुत्र बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि छठ पर्व को लेकर शनिवार की सुबह तीनों बाइक से अजगैवीनाथ धाम गए थे। डीएसपी सह थानाध्यक्ष प्रिय रंजन ने बताया कि रुपेश और प्रिंस की मौत हो गई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। ट्रैक्टर और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है।

  • Related Posts

    रजौन में ‘जमीन की जंग’, अपनों ने ही बहाया खून! 2008 के बंटवारे पर ‘गोतिया’ में खूनी संघर्ष; एक की हालत नाजुक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading