भागलपुर : नर्स के बेटे का निकला,बरारी में मिला शव

भागलपुर। बरारी में घाट से मिला शव नर्स के बेटे का निकला। मायागंज में नर्स पूनम कुमारी का 17 साल का बेटा राज रौशन 16 अक्टूबर को लापता हो गया था। गुरुवार को बरारी में घाट से छात्र का शव बरामद किया गया था पर उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को राज रौशन के परिजन शव मिलने की सूचना पर मायागंज पहुंचे। वहां शव को देखते ही उसकी पहचान कर ली।

पानी में रहने से शव फूल गया था पर पहने हुए कपड़े और चेहरे को देखकर उसकी पहचान की गई। शव की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। पूनम कुमारी ने बेटे के लापता होने की शिकायत बरारी थाने में की थी। उन्होंने बताया था कि उनके भाई और मृतक के मामा प्रमोद कुमार ने बताया कि वह लापता हो गया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…