भागलपुर : अकबरपुर हाई स्कूल के पास बगीचे में युवक का शव पेड़ से लटका, इलाके में सनसनी

भागलपुर। पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के अकबरपुर हाई स्कूल के समीप बुधवार सुबह एक बगीचे में पेड़ से लटका हुआ युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

सुबह टहलने निकले कुछ ग्रामीणों ने सबसे पहले शव देखा और शोर मचाया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल कहलगांव थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और एसडीपीओ मौके पर

सूचना पाकर कहलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद कहलगांव एसडीपीओ वन कल्याण आनंद भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि अभी शव को पेड़ से नीचे नहीं उतारा गया है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को सूचना दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जाएंगे।

आत्महत्या या हत्या?

एसडीपीओ ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

ग्रामीणों में चर्चा और दहशत

ग्रामीणों का कहना है कि सुबह-सुबह ऐसी घटना ने पूरे इलाके में सनसनी और भय का माहौल पैदा कर दिया है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं और मृतक की शिनाख्त को लेकर उत्सुक हैं।

पुलिस का कहना है कि एफएसएल टीम के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और मामले की गहन जांच की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…