भागलपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

सदन में राहुल गांधी के द्वारा हिंदू के ऊपर की गई टिप्पणी को लेकर भागलपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

भागलपुर : सदन में राहुल गांधी के द्वारा हिंदुत्व पर की गई टिप्पणी को लेकर भागलपुर में सामाजिक संगठन और राजनीतिक संगठन के लोग राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. भागलपुर में भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

शहर के खलीफाबाग चौक पर भाजपा के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर राहुल गांधी का पुतला दहन किया. भागलपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष संतोष शाह ने बताया कि, राहुल गांधी का ये बयान हिंदू मानसिकता के खिलाफ है. पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…