भागलपुर, 3 फरवरी 2026।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत किसान पंजीकरण और ई-केवाईसी के मामले में भागलपुर ने पूरे बिहार में पहला स्थान हासिल कर लिया है। राज्य सरकार की दैनिक समीक्षा में 3 फरवरी को जारी रैंकिंग के अनुसार, भागलपुर जिले ने एक ही दिन में 25,241 किसानों का पंजीकरण और 27,773 ई-केवाईसी पूरी कर रिकॉर्ड बनाया।
राज्य स्तर पर रोज हो रही मॉनिटरिंग
किसान पंजीकरण और ई-केवाईसी की प्रगति की निगरानी राज्य स्तर पर प्रतिदिन की जा रही है। इसी रैंकिंग में भागलपुर ने सभी जिलों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है।
अब तक 63% लक्ष्य पूरा
जिले में अब तक कुल 1,54,075 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का करीब 63 प्रतिशत है।
भागलपुर में कुल 2,74,158 किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभान्वित हैं, जिनका पंजीकरण और ई-केवाईसी किया जाना है।
डीएम ने की टीम की सराहना
जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इस उपलब्धि पर जिला कृषि विभाग और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि
“भागलपुर ने यह साबित कर दिया है कि सही मॉनिटरिंग और टीमवर्क से लक्ष्य समय से पहले हासिल किए जा सकते हैं।”
रोज हो रही समीक्षा, तेजी से बढ़ रही प्रगति
डीएम द्वारा रोजाना समीक्षा बैठक कर प्रगति की निगरानी की जा रही है। साथ ही मैदानी कर्मियों को लक्ष्य जल्द पूरा करने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।
अब प्रशासन का लक्ष्य है कि शेष किसानों का भी जल्द से जल्द पंजीकरण और ई-केवाईसी पूरा कर सभी को योजना का लाभ निर्बाध रूप से दिलाया जाए।


