भागलपुर, 30 अगस्त।जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देशरी गांव में शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे गाड़ी अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। इस हादसे में बच्चों समेत लगभग 12 लोग घायल हो गए।
सूचना मिलने पर जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित प्रतिमा को विसर्जन के लिए तगेपुर पोखर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान डीजे चालक ने गाड़ी तेजी से चला दी। गाड़ी ने आगे बढ़ती भीड़ को कुचलते हुए एक दीवार से टकरा गई।
घायल लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और डीजे गाड़ी चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घायलों की स्थिति:
- विशाल कुमार, पिता सुभाष यादव – मायागंज रेफरल अस्पताल
- गोलू कुमार (10 वर्ष), विक्रम कुमार (16 वर्ष), पिता अरुण कुमार – सीएससी जगदीशपुर
- रितिक रौशन, रवि कुमार, राज कुमार, सुनीता देवी व अन्य – निजी अस्पताल में इलाज
पुलिस ने अपील की है कि विसर्जन और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।


