भागलपुर : तीरंदाजी का फाइनल मैच 7 मई को सैंडिश मैदान में, आम दर्शकों के लिए प्रवेश मुफ्त

भागलपुर, 6 मई 2025:खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत तीरंदाजी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 7 मई को दोपहर 3:00 बजे से सैंडिश मैदान के प्ले ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल तक के मैचों का आयोजन आज संपन्न हुआ। अब दर्शक कल फाइनल मुकाबले का रोमांच सीधे मैदान में जाकर देख सकेंगे। इसके लिए सैंडिश मैदान का मुख्य द्वार आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। केवल आधार नंबर दिखाकर दर्शक मैदान में प्रवेश कर सकेंगे।

रिकॉर्व और कंपाउंड श्रेणी में महाराष्ट्र का दबदबा
रिकॉर्व मिक्स टीम स्पर्धा में महाराष्ट्र के दयानेस चिनाले और सरवरी सोमनाथ शिंदे ने 1318 अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वहीं कंपाउंड मिक्स टीम में महाराष्ट्र के ही मानव गणेश राव जाधव और तेजल राजेंद्र साल्वे ने 1410 अंक अर्जित कर पहले स्थान पर कब्जा जमाया है।

फाइनल में होगा जबरदस्त मुकाबला
70 मीटर रिकॉर्व तीरंदाजी और 50 मीटर कंपाउंड तीरंदाजी के सिंगल और मिक्स टीम मुकाबले फाइनल में देखने को मिलेंगे। आयोजकों द्वारा की गई तैयारियों से यह मुकाबला खासा रोमांचक और दर्शनीय होने की उम्मीद है।

प्रशासन और आयोजकों की मौजूदगी
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत, सहायक समाहर्ता श्री जतिन कुमार, श्री के परीक्षित, जनसंपर्क के संयुक्त निदेशक श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता, आपदा प्रबंधन के अपर समाहर्ता श्री कुंदन कुमार, जिला खेल पदाधिकारी श्री जय नारायण सिंह आदि प्रमुख हैं।

कड़े निर्णय और निष्पक्षता के लिए पुख्ता प्रबंध
भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा प्रतियोगिता के लिए 25 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। निर्णायकों की टीम में 12 सदस्य शामिल हैं, जिनके अध्यक्ष मेघालय के श्री पैया वी वार नोंगवारी हैं। प्रतियोगिता निदेशक की भूमिका पश्चिम बंगाल के श्री रुपेश कर निभा रहे हैं।
साई के कंपटीशन मैनेजर श्री सी. आर. कुर्मी की देखरेख में प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। वहीं जूरी पैनल में अर्जुन पुरस्कार विजेता श्रीमती कृष्णा घटक (प. बंगाल), श्री सुरेंद्र सिंह (राजस्थान) और श्री मनोज कुमार (बिहार) शामिल हैं।

  • Related Posts

    भोजपुर में ‘खूनी’ हुआ क्रिकेट का मैदान! झोपड़ी में सो रहे युवक की कनपटी में मारी गोली; 22 साल के चंद्रशेखर की हत्या से दहला गांव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना सिटी में अपराधियों ने ईंट-भट्ठे के बुजुर्ग मुंशी की बेरहमी से हत्या; चेहरे को ईंटों से कूचा, इलाके में दहशत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *