भागलपुर : मंदिर की प्रतिमा तोड़ने पर आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

भागलपुर के सन्हौला शिव मंदिर में राम-लक्ष्मण, राधे कृष्णा और मां दुर्गा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिसके बाद लोगों में काफी आक्रोश है।

मंदिर की 6 मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया है। लोगों ने थाना परिसर में घुसकर जमकर हंगामा किया। सन्हौला से झारखंड को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग को थाना के पास जाम किया। घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के तालाब स्थित दुर्गा मंदिर की है।

प्रतिमा क्षतिग्रस्त की सूचना पर इलाके के सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आक्रोशित लोगों का मांग है कि इस घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए। अपराधियों की जब तक गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक हम लोग प्रदर्शन करते रहेंगे। आक्रोशित लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर रहे हैं। भारी संख्या में पुलिस बल, स्पेशल फोर्स और कई थानेदार मौके पर पहुंच गए हैं। लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे।

पुलिस ने बताया इस मामले में मूर्ति खंडित करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की जा रही है। इलाके में फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    नवादा में बालू के नीचे दफन मिली विवाहिता की लाश, कुत्तों की हरकत से खुला सनसनीखेज मामला

    Share Add as a preferred…

    सहरसा में देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 महिलाएं, 4 नाबालिग लड़कियां और 4 युवक हिरासत में

    Share Add as a preferred…