भागलपुर: प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिवार ने पति-पत्नी समेत मासूम की गोली मारकर किया हत्या

भागलपुर: नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के प्रेम प्रसंग में शादी करना मंहगा पड़ गया । तीन वर्ष पूर्व हुई प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिवार वालों ने पति– पत्नी सहित दो वर्षीय मासूम की हत्या कर दी हैं ।

बताया जा रहा हैं कि नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा नवटोलिया गांव में प्रेम प्रसंग में शादी से नाराज लड़की के परिवार वालों ने युवक उसकी पत्नी सहित दो वर्षीय मासूम बच्ची को गोली मार कर हत्या कर दी गई है।

घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव निवासी चंदन कुमार, उसकी पत्नी चांदनी कुमारी और उसकी दो वर्षीय बच्ची रौशनी कुमारी के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है की चंदन कुमार ने तीन वर्ष पूर्व हीं गांव की ही चांदनी कुमारी से प्रेम प्रसंग में शादी किया था, जिससे लड़की के परिवार वाले नाराज चल रहे थे और आज मौका पाते हीं तीनो को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं मौके पर कई थानें की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…